कोंडागांव: महाशिवरात्रि पर कोंडागांव जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,नगर में किया गया महाप्रसादी का वितरण
कोंडागांव में आज 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव की पूजा श्रद्धा भक्ति भाव से की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लग रहा। बंधा तालाब स्थित शिवमंदिर सहित नगर के अन्य शिव मंदिरों में भगवान शिव पर जल अर्पण करने के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे।भगवान शिव की फूल, बेलपत्र,जल,धूप और नैवैध से पूजा की जा रही है।