कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोंडागांव पुलिस ने कोतवाली परिसर में महिला सम्मान समारोह का किया आयोजन
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोंडागांव पुलिस ने सिटी कोतवाली परिसर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है।