कोंडागांव: सुकुरपाल NH-30 में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की हुई मौत
शुक्रवार की दोपहर कोंडागांव जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 में सुकुरपाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है।ग्राम सुकूरपाल निवासी गंगाराम नाग पिता रघुराम नाग उम्र 55 वर्ष आज दहिकोंगा साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, वहीं घर वापस जाते वक्त सुकुरपाल के पास जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया।