सोरांव: मऊ आइमा थाना क्षेत्र के छात बडोरा की निवासिनी महिला ने पति समेत अन्य परिजनों पर मारपीट कर घर से भगाने का लगाया आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के छात बडोरा निवासिनी नीता देवी पत्नी फूलचंद का आरोप है कि उसके पति फूलचंद,जेठ शिवराम व श्रीपाल पुत्रगण कल्लू राम,जेठ के लड़के दिलीप अखिलेश पुत्रगण श्रीपाल आए दिन गाली गुप्ता देते हैं।। विरोध करने पर मारते पीटते हैं। और बार बार घर से भागने के लिए कहते हैं। पीड़िता ने शनिवार की सुबह स्थानीय थाने में नामजद करते हुए तहरीर दी।