लखीमपुर: बाबूराम सर्राफ नगर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूराम सर्राफ नगर में आज 23 मई 2024 को युवक अशोक सिंह पुत्र प्रदीप सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। अशोक सिंह की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अशोक सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में अशोक सिंह की मौत हो गई है।