लखीमपुर: कोरैया छींट गांव निवासी विवाहिता ने शराबी पति पर लगाया घर से भगाने का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय
सदर कोतवाली क्षेत्र के कौरैया छींट गांव की विवाहिता रिंकी गुरुवार को अपने बच्चे को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया है की उसके ससुराल वाले अवैध कच्ची शराब का व्यापार करते हैं। पति घर में शराब बनाकर बेचता है और पीता भी है। पति ने उसको और उसके बच्चे को घर से निकाल दिया है। ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देते हैं।