लखीमपुर: शस्त्र की सफाई करने के दौरान फायर होने से बैबहा गांव निवासी व्यापारी हुआ घायल, गंभीर हालत में लखनऊ किया गया रेफर
थाना खीरी के ग्राम बैबहा निवासी सरिया सीमेंट व्यापारी अशोक वर्मा पुत्र माता प्रसाद वर्मा शस्त्र की साफ सफाई कर रहा था। शस्त्र की सफाई करने के दौरान अचानक फायर हो गया है। फायर होने पर गोली लगने से अशोक कुमार गंभीर रूप से हुए घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल को ओयल जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।