लखीमपुर: मूड़ा सरावन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मृतिका के भाई ने जताई हत्या की आशंका
गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मूड़ा सरावन गांव में बीती रात गुरजीत कौर पत्नी दिलबर सिंह का शव घर में कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ मिला था। बीते दिन पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई हरजिंदर सिंह ने हत्या की आशंका जताई है।