हमीरपुर ---शहर के हीरा नगर में सीनियर सिटीजन डे मनाया गया जोकि इनर व्हील क्लब और कृष्णा नगर और हीरा नगर के सीनियर सिटीज़न सोसाइटी द्वारा सयुंक्त रूप से मनाया गया इसमें सुपर सीनियर सिटीजन वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इसमें सबसे वृद्ध जन के रूप में 95 बर्षीय कश्मीरो देवी जोकि सेवानिवृत डॉ अर्चना सोनी की सास हैं को सभी ने सम्मान भी दिया और स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दीं और सभी सदस्यों ने अपने समाज के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति समर्पित और सेवाभाव में अपना योगदान देते रहने का संकल्प लिया और उनका वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में अनुसरण करने की प्रतिज्ञा ली | कार्यक्रम में डॉ अर्चना सोनी, मनोरमा शर्मा, संतोष ठाकुर, सुमिती ठाकुर, किम्मी, शिवानी,चित्रा मल्होत्रा, वीना शर्मा, अध्यक्ष सीनियर सिटीजन सोसाइटी एन के शर्मा, prof अग्निहोत्री, पठानिया,सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे | ये जानकारी इनर व्हील क्लब की पदाधिकारि निर्मल ठाकुर ने दी |,