Public App Logo
Profile Picture

@newgkhabar
97Followers
0Following
पत्रकारिता में सनसनी नहीं, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता को दें प्राथमिकता : डीसी गंधर्वा राठौर
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हमीरपुर प्रेस रूम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, डीसी ने कहा- प्रशासन और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक
धनारसी में सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

गांव धनारसी में सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों के साथ मुलाकात कर एक बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ गांव की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पानी की उचित व्यवस्था न होने तथा पैदल रास्ते की मरम्मत करवाने से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि गांव में पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, पैदल रास्ते की उचित मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें पेश आती हैं। ग्रामीणों ने इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए गांव में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव का विकास केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विकास कार्यों का लाभ धरातल पर आम जनता तक पहुंचना भी जरूरी है। पानी और पैदल रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक गांव की प्राथमिक जरूरतों में शामिल हैं। ग्रामीणों द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल पूछने और अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का पूरा अधिकार है। जनहित से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखकर देखा जाना चाहिए। जब ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठाते हैं, तो उन सवालों को राजनीतिक बहस में उलझाने के बजाय समस्याओं की वास्तविक स्थिति पर ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की आवाज को महत्व देना और गांवों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विकास के मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। गांवों का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए।

बैठक में प्रधान राकेश, पंच रीता देवी, मास्टर जगन्नाथ तथा सेवानिवृत्त सूबेदार अशोक भी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा बनाए गए पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नई जिम्मेदारी के तहत श्री नवीन शर्मा आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से हिमाचल और पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि नवीन शर्मा का संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में लंबे समय तक दो दशकों तक  काम किया है और उतर क्षेत्र के संगठन मंत्री के दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। पूर्व में हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें कौशल विकास निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका उन्होंने पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन किया।
उनकी इसी कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने  नवीन शर्मा को इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मंडी के बच्चों का ये गाना 
-राजी रहेयाँ ओ सुखुआ... Sukhvinder Singh Sukhu
ड्रोन प्रोजेक्ट फंडिंग विवाद में बड़ा खुलासा, IIT जोधपुर के आयोजन में शामिल नहीं हुए थे सर्वेश शर्मा
236 पन्नों की जांच रिपोर्ट तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंपी, कथित अनुबंध पर प्राचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं मिले
बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू, नन्हे-मुन्नों को बांटे पुरस्कार, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

अमनेड़। बाल दिवस के विशेष अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू जी ने अमनेड़ में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू जी ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आज के यही बच्चे आने वाले समय में समाज और देश को नई दिशा देने का काम करेंगे। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर संस्कार और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल एक उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। लोगों ने उनके समक्ष सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा है। वह हमेशा आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने में विश्वास रखते हैं।

बाल दिवस के इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने और उनके साथ खुशियां बांटने की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

सुनील शर्मा बिट्टू जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चों की मुस्कान ही समाज की सबसे बड़ी खुशहाली है।
हिमाचल मंत्रिमंडल के निर्णय 
-नौकरियों का खोला पिटारा
हमीरपुर जिला के प्रतिष्ठित नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलोड़ में आज दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक समारोह का शुभारंभ
- एडवोकेट सुशील शर्मा बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल
मंडी के नेरचौक में अनोखी घटना 
-छापे के डर से ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद करके भागा, दुकानदार
*पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दीपावली की शुभकामनाएं देने समीरपुर पहुंच रहे शुभचिंतक, बधाइयों का सिलसिला जारी*

*समीरपुर, 08 नवंबर, 2026:*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए समीरपुर स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का आगमन होता रहा। इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समीरपुर पहुंचकर प्रोफेसर धूमल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इसके उपरांत बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी अपने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंचे। उन्होंने प्रोफेसर धूमल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक परंपराओं की विशेषता रही है कि यहां त्योहारों को मिल-जुलकर मनाया जाता है। ऐसे अवसर समाज में आपसी विश्वास, आत्मीयता और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों का स्नेह एवं सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जब तक सिटी सेंटर में नई दुकानें नहीं मिलती पुराने खोखे वालों के खोखे नहीं तोड़े जाएंगे -सुनील बिट्टू
-भाजपा ने चलाये थे खोखों पर बुलडोजर
स्कूली छात्रा लापता
कोई भी कलाकार अब शराब पीकर स्टेज पर नहीं चढ़ पाएगा
*हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, शिमला में 3.9 तीव्रता का भूकंप*

  शिमला में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है।

भूकंप का समय रात *9 बजकर 50 मिनट 26 सेकंड (21:50:26 IST)* रहा।
भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर गहरा था, हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए
हमीरपुर बस अड्डे पर आधुनिक प्याऊ स्थापित, 24 घंटे मिलेगा मुफ्त ठंडा और शुद्ध पेयजल
रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम से होगी पानी की गुणवत्ता की निगरानी, डिस्प्ले स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी Newg Khabar
भाई दूज पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, इससे पहले रक्षा बंधन और करवा चौथ पर भी सरकार ने प्रदेश में की थी छुट्टी
नहीं रहे दमदार कलम के सिपाही अरुण डोगरा
-पत्रकार जगत में शोक की लहर
-प्रेस क्लब हमीरपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया
मंडी के नेरचौक में अनोखी घटना 
-छापे के डर से ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद करके भागा, दुकानदार
मशोबरा से लौटते समय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला अचानक ढली चौक पर रुका। मुख्यमंत्री स्वयं गाड़ी से उतरकर वहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों से मिले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ड्यूटी के प्रति जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें मिठाइयां, फल एवं पटाखे वितरित किए।
*पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दीपावली की शुभकामनाएं देने समीरपुर पहुंच रहे शुभचिंतक, बधाइयों का सिलसिला जारी*

*समीरपुर, 08 नवंबर, 2026:*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए समीरपुर स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का आगमन होता रहा। इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समीरपुर पहुंचकर प्रोफेसर धूमल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इसके उपरांत बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी अपने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंचे। उन्होंने प्रोफेसर धूमल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक परंपराओं की विशेषता रही है कि यहां त्योहारों को मिल-जुलकर मनाया जाता है। ऐसे अवसर समाज में आपसी विश्वास, आत्मीयता और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों का स्नेह एवं सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने बालिका आश्रम, मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ ही दोपहर का भोजन किया।।
सदर विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Ashish Sharma
*विधायक आशीष शर्मा ने बाबा बालक नाथ मंदिर चौकी में नवनिर्मित शेड श्रद्धालुओं को समर्पित किया* 
 *अपनी नेक कमाई से करवाया शेड का निर्माण, लोगों ने जताया आभार*
गांधी चौक पर ‘चॉकलेट दीदी’ के स्टॉल पर उमड़ी भीड़, फ्रूट चॉकलेट का स्वाद ले रहे लोग
एचपीटीयू की एमबीए छात्रा शिवानी ने हमीरपुर में पेश किया अनूठा फूड कॉन्सेप्ट, पढ़ाई के साथ स्टार्टअप चलाकर बनीं युवाओं के लिए प्रेरणा