*रोटरेक्ट क्लब, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर द्वारा रोटरी क्लब हमीरपुर के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन*
रोटरेक्ट क्लब, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आज महाविद्यालय प्रांगण में रोटरी क्लब हमीरपुर के सहयोग व तत्वावधान में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरेक्ट क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. अजायब सिंह बन्याल रहे, जिन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर रोटेरियन प्रोफेसर जे. पी. अग्निहोत्री ने की, जबकि रोटरी क्लब हमीरपुर के सचिव रोटेरियन अमरजीत लाल भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अजायब सिंह बनियाल ने अपने संबोधन में स्वच्छता के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज में जाकर स्वच्छता के गुणों और इसके अभाव से उत्पन्न दोषों की विवेचना करें तथा रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
रोटरी क्लब हमीरपुर के सचिव, रोटेरियन डॉ. अमरजीत लाल ने अपने वक्तव्य में विश्व स्तर पर समाज के प्रति रोटरी क्लब के योगदान की चर्चा की और स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पर अर्शिया ठाकुर
द्वितीय स्थान पर माही व
तृतीय स्थान पर पलक ठाकुर रही।
भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पर अर्शिया ठाकुर
द्वितीय स्थान पर अरुण अत्री व तृतीय स्थान अर्श जसवाल ने हासिल किया ।
इस अभियान के दौरान रोटेरियन रतनचंद शर्मा, पूर्व प्राचार्य युद्ववीर सिंह पटियाल तथा लेफ्टिनेंट डॉ. समजीत सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया। इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के लगभग 60 से अधिक रोटरेक्ट क्लब के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।
प्रोफेसर प्रदीप कुमार
प्रधान, रोटरी क्लब हमीरपुर