नवरात्रि के पहले दिन मां करणी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, बीकानेर से पैदल चलकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही देशनोक स्थित विश्वविख्यात मां करणी माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रथम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर देशनोक पहुंचे और मां करणी के दरबार में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं में माता के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के जयकारे लगाते दिखाई दिए।
वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है