प्रथम नवरात्र पर्व पर बीकानेर कमला कॉलोनी से निकली शोभायात्रा
बीकानेर। शारदीय प्रथम नवरात्र पावन पर्व के अवसर पर बीकानेर की कमला कॉलोनी से रविवार दोपहर को केशव भाई पंजाबी के नेतृत्व में सालाना की तरह इस बार भी महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा बीकानेर के जयपुर रोड पर स्थित
वैष्णव धाम तक शोभायात्रा निकाली । इस यात्रा में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियां सजाई गई, और रास्ते में पूरा वातावरण 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थी। यात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक डांडिया लड़ाते श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। कमला कॉलोनी और आसपास के मुख्य मार्गों से गुजरते समय स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर और शीतल पेय-प्रसाद बांटकर स्वागत किया ।