उप महापौर का पंकज गहलोत का हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन...
आठ वीं क्वानकिडो डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप सम्पन्न...
वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी ने 39 गोल्ड मेडल लेकर जीती चैम्पियन ट्राॅफी...
बीकानेर 11 अक्टूबर 2026। उप महापौर बनने के बाद पहली बार पुरानी गिन्नानी पधारने पर उप महापौर पंकज गहलोत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। पंकज गहलोत वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मल्टी परपज स्पोर्ट्स हाॅल में आयोजित आठ वीं बीकानेर डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो चैम्पियनशिप में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे।
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में पीवी, चिल्ड्रन, सब-जुनियर, कैडेट, जुनियर तथा सीनियर मेल एंड फिमेल खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्ग में भाग लिया। इंडीविजुअल फाइट, टीम फाइट, इंडीविजुअल क्वान्स, पेयर क्वांस तथा टीम क्वांस इवेंट में प्रतिभागी एथलीट्स ने अपना अपना कौशल दिखाया। विशेष आकर्षण वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने 39 स्वर्ण पदक जीतकर विनर ट्राॅफी पर कब्जा करना रहा। वहीं कोबरा काई मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण पदक जीतकर रनरअप ट्राॅफी तथा आरपीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक जीतकर फर्स्ट रनरअप ट्राॅफी अपने नाम की। ममता शर्मा ने बताया कि गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का आगामी स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप हेतु बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया।
जिला स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बीकानेर नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत, भाजपा जुनागढ़ मंडल मंत्री शोभा सारस्वत, मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष कानसिंह राठौड़, क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत, मार्शल आर्ट्स सीनियर कोच शक्ति सिंह राजपुरोहित तथा आयोजन सचिव ममता शर्मा द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एकेडमी कोचेज, ट्रेनर, ओफिशियल, रेफरीज सहित जागरुक अभिभावकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टुर्नामेंट ओब्जर्वर अंकित प्रजापत ने आगुंतकों का आभार जताया।
आयोजन सचिव ममता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में गीता चिल्ड्रेन स्कूल, लिटिल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, व्यास स्कूल, संम्वित शिक्षण संस्थान, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल, सेंट एन. एन. पब्लिक स्कूल, एसडीपी स्कूल, राजकीय फोर्ट स्कूल तथा रविन्द्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। वहीं महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी, आरएनबी ग्लोबल युनिवर्सिटी, बेसिक पी.जी. कॉलेज, राजकीय डूंगर कॉलेज, महारानी सुदर्शना कॉलेज, जैन कॉलेज, नेहरु शारदापीठ पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों तथा वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी, सनराईज मार्शल आर्ट्स एकेडमी, आरपीएस मार्शल आर्ट्स एकेडमी, कोरबा काई मार्शल आर्ट्स एकेडमी एवं स्वामी मार्शल आर्ट्स एकेडमी के एथलीट्स सहित 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई।
जिला स्तरीय जिला स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता में पंकज शर्मा अभिलाष मेघवाल, हिमांशु डांगी, विशाल सिंह तेजी, अजय जनागल, कर्ण सिंह चौहान, चित्रा स्वामी, प्रतिभा कुकणा तथा मोहम्मद वाहिद ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।