गिधौर: रतनपुर बाईपास पर अवैध बालू तस्करी, पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रैक्टर फरार
Gidhaur, Jamui | Jul 27, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर बायपास पर सोमवार को अवैध बालू तस्करी का मामला सामने आया। पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही आठ से दस बालू लदे ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने 7 बजे बताया पुलिस रतनपुर रेलवे फाटक के पास निगरानी कर रही थी, तभी तस्करों के लाइनर ने मोबाइल से ट्रैक्टर चालकों को सतर्क कर दिया।