मुरैना नगर: शहर में बिजली कंपनी का हीटर जब्ती अभियान, 22 हीटर जब्त, 60 बकायदारों के कनेक्शन काटे
जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बिजली बकायदारों से वसूली के लिए बिजली कंपनी की टीम अब अलग अलग तरह की नीति अपना रही है।यही वजह है कि अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब इस टीम में महिलाओं को भी शामिल किया है।आज शाम तक सर्चिग अभियान चलाया।इस दौरान 60 के बिजली कनेक्शन काटे गए, 12 घरों-दुकानों में बिजली चोरी पकड़ी, जिन पर प्रकरण दर्ज किए।