मुरैना नगर: वीआईपी रोड पर बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मारी, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई ,घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है, वही बोलेरो चालक के खिलाफ थाने में आवेदन भी दे दिया गया है।