मुरैना नगर: शहर से हाथ ठेले हटाने के विरोध में हनुमान चौराहे पर धरना, मुरैना बंद की धमकी
ननि द्वारा हाथ ठेले हटाने कि कार्यवाही के विरोध में हाथठेले दुकानदार वाले एकजुटता दिखाते हुए हनुमान चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।हाथठेले वाले भी बाजार छोडक़र हॉकर्स जोन में नहीं जाना चाहते।ठेले वालों से बात करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे,लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात नहीं मानी।अभी तक धरना जारी है।