मुरैना नगर: मुरैना में दूसरे दिन भी बाजार बंद, व्यापारियों ने हाथठेले हटाने की मांग की
शहर में आज दूसरे दिन भी शहर का मुख्य बाजार बंद रहा।व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष हाथठेले वालों को हटाने की मांग को दोहराते हुए कहा कि जब तक हाथठेले पूरे बाजार से नहीं हटाए जाते तब तक वे अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध करेंगे।प्रशासनिक अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं,लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।व्यापारियों का धरना प्रदर्शन अभी तक जारी है।