विपत्तियाँ मनुष्य को ईश्वर के और करीब लाती हैं : प्रशांत अग्रवाल
‘अपनों से अपनी बात’ कथा में माता कुंती की प्रार्थना के माध्यम से समझाया संकट का आध्यात्मिक महत्व
@followers @top fans Narayan Seva Sansthan News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 25 नवंबर। नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सान्निध्य में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ कथा में बुधवार को सेवा, समर्पण और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया गया।
मार्गशीर्ष (अगहन) माह के शुभारंभ पर माता कुंती की भगवान श्रीकृष्ण से की गई अनूठी प्रार्थना का प्रसंग सुनाया गया। जीवन में अनेक विपत्तियों का सामना करने वाली माता कुंती ने भगवान से सुख-सुविधाओं के बजाय विपत्तियाँ माँगीं, क्योंकि संकट के समय ही उन्हें भगवान का सान्निध्य और स्मरण अधिक होता था। इस प्रसंग के माध्यम से बताया गया कि विपत्तियाँ केवल दुख का कारण नहीं, बल्कि मनुष्य को ईश्वर के और करीब लाने का माध्यम भी बनती हैं।
प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जीवन की वास्तविक सार्थकता दूसरों के दुख को समझने, जरूरतमंदों की सेवा करने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर विश्वास बनाए रखने में है। सेवा और समर्पण का भाव ही मनुष्य को सच्ची शांति और संतोष प्रदान करता है।
कथा में श्रद्धालुओं ने सेवा, करुणा, विनम्रता और आस्था की प्रेरणा प्राप्त की।
Girwa, Udaipur | Nov 25, 2026