कार्तिक पूर्णिमा पर ध्यान एवं भक्ति का अनूठा संगम, विशेष सत्संग सत्र आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost
उदयपुर। देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को शोभागपुरा स्थित समग्रम इको पिरामिड में विशेष ध्यान एवं सत्संग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान और भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मिक शांति एवं आनंद का अनुभव करवाया गया।
सत्र में ध्यान मार्गदर्शन देते हुए आध्यात्मिक वक्ता आशीष सिंहल ने कार्तिक पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा पूर्णिमा विशेष ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित ध्यान को मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल एवं वडोदरा से पधारे कमल प्रजापति ने मधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ध्यान और भक्ति के इस सुंदर संगम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं समाग्रम संस्थान के संस्थापक डॉ. निहाल चंद जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन व्यक्ति को बाहरी व्यस्तताओं से विराम लेकर स्वयं से जुड़ने, मानसिक संतुलन विकसित करने और जीवन में शांति एवं सकारात्मकता लाने का अवसर प्रदान करते हैं।
news by :
आशीष सिंहल
संयोजक -सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
मो. 9461276857
डॉ. निहाल चंद जैन
संस्थापक - समग्रम संस्थान, उदयपुर
मो. 9414370941
Girwa, Udaipur | Nov 25, 2026