पंडारक: पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार
पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना अंतर्गत पुलिस ने एक अभियुक्त को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने रात 8 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए आसूचना संकलन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।