गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के बाईपास पर श्रम और परिवहन विभाग की टीम ने नाबालिक ऑटो-टोटो चालकों पर की कार्रवाई
गया के बाईपास पर श्रम विभाग और परिवहन विभाग की टीम के द्वारा नाबालिक ऑटो और टोटो चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व श्रमायुक्त पूनम कुमारी और जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया।इस दौरान कई नाबालिक ऑटो और टोटो चालकों को चिन्हित किया गया है।शुक्रवार की सुबह 10 बजे बताया कि चिन्हित स्थानों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।