बहराइच: कलंदरपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल
बहराइच के नानपारा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें छोटे भाई बलवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नानपारा के कलंदरपुर के पास हुआ, जब दोनों भाई अपने मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।