बहराइच: रेहुआ मंसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।