शाहजहांपुर: बेटी की बरामदगी को लेकर राईखुर्द गांव के पीड़ित ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार
शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित गांव राईखुर्द के पीड़ित ने एसपी अशोक मीणा को प्रार्थना पत्र देकर लगभग आधा दर्जन लोगों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोपियों द्वारा धमकाने और शिकायत वापस लेने की भी बात कही है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।