शाहजहांपुर: कांट के जरावन में ईको कार पलटने से 4 स्टूडेंट्स की मौत पर सवर्गीय भाजपा विधायक के बेटे अरविंद सिंह ने जताया दुख
कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन के पास ईको कार पलटने से उसमे बैठे चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि 6 स्टूडेंट्स घायल हैं। हादसे की सूचना पर ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक सवर्गीय मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह फौरन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। साथ ही हादसे पर गहरा दुख जताया।