शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल छात्र-छात्राओं के बेहतर इलाज के लिए निर्देश
शाहजहांपुर जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह आज कांट थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल छात्र-छात्राओं का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिलाधिकारी ने गंभीर रूप से घायल छात्र-छात्राओं के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। दुर्घटना में 6 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 4 की मौत हो गई।