शाहजहांपुर: रोजा के जमुका के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, मंगलवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना रोजा क्षेत्र के गांव चक भिटारा निवासी अनिल कुमार सोमवार को साइकिल से सब्जी लेने के लिए निकला था। जमुका दोराहे के पास पिकअप ने साइकिल सवार अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, अनिल की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।