शाहजहांपुर: परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी ईको वैन का टायर फटने के बाद जरावन गांव के पास पेड़ से जा टकराई, 4 की मौत व 6 घायल
शाहजहांपुर जनपद में आज सुबह तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन के पास हुई जिसमें हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी ईको वैन का टायर फटने के बाद ईको वैन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।