टीकमगढ़: कारी पारी गांव में पिता पर बेटे ने की मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ जिले के कारी पारी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम कन्हैयालाल कुशवाहा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ उसके ही छोटे बेटे ने शराब के नशे में मारपीट की है जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने घटना की शिकायत देहात थाने में की। देहात थाना पुलिस द्वारा घायल की एमएलसी कराई गई है।