टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने नजरबाग में पुजारियों से की बातचीत; शॉल, श्रीफल और सम्मान राशि देकर किया सम्मानित
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ नजरबाग मंदिर प्रांगण में शहर के वरिष्ठ पुजारियों और महंतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पुजारियों का से सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुजारियों की सेवा भाव से की जा रही मंदिर सेवा से युवा पीढ़ी को वास्तविक ज्ञान मिल रहा है।