टीकमगढ़: मवई भाटा में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
मामला टीकमगढ़ जिले के मवई भाटा का है जहां पर एक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। बताया गया कि कमलापत तिवारी के खेत में आग लगी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तुंरत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है।