लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में ब्लड बैंक के तर्ज पर एसएनसीयू में भर्ती नवजात के लिए मिल्क बैंक की स्थापना की तैयारी
लखीसराय सदर अस्पताल में ब्लड बैंक के तर्ज पर एसएनसीयू में भर्ती नवजात के लिए मिल्क बैंक की स्थापना की तैयारी में विभाग जुट गया है। जिसे ह्यूमन मानव मिल्क बैंक या मदर मिल्क बैंक भी कहा जाता है। जो एसएनसीयू वार्ड के निकट होना अनिवार्य है। ताकि वार्ड में भर्ती नवजात को इसका लाभ लेने में सहूलियत हो।