लखीमपुर: जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग की टीम में लगातार छापेमारी कर रहे हैं। विगत 24 घंटे में लखीमपुर खीरी जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली एक भट्टी को भी नष्ट किया है।