जहानाबाद: अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन किया स्थगित, जिला पदाधिकारी का कड़ा फैसला
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा जिले के विभिन्न कार्यालयों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि जब उक्त पदाधिकारियों से उनके कार्यालय दिवस में लाइव लोकेशन की मांग की गई, तो उन्होंने इस आशय की सूचना को साझा नहीं किया ।