जहानाबाद: धनाडीहरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो लोग घायल
जहानाबाद के धनाडीहरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी. परिजनों ने सोमवार लगभग 1 बजे दोपहर में बताया कि मारपीट में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया है , एक घायल का नाम ललिता देवी है तथा दूसरी का सुजांति कुमारी है