जहानाबाद: समाहरणालय में प्रेस वार्ता, जिले की योजनाओं को मिली स्वीकृति
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में एक प्रेस का आयोजन किया गया जहां सोमवार दिन में करीब 2 बजे तक चले प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जिले में अयोजित हुए प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न जगहों पर चयनित योजनाओं के मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के संबंध में जानकारी दी।