भरदार की धरती का गौरव बढ़ाने वाले कृष्णानंद डिमरी को मिली मानद डॉक्टरेट उपाधि!! सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को मिला राष्ट्रीय सम्मान!!
जनपद रुद्रप्रयाग की भरदार पट्टी के स्वीली गांव निवासी समाजसेवी कृष्णानंद डिमरी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आइकोनिक पीस अवार्ड काउंसिल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड सेरेमनी में उन्हें "डॉक्टरेट की मानद उपाधि (Honorary Doctorate)" से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, जनकल्याण एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से न केवल कृष्णानंद डिमरी बल्कि संपूर्ण रुद्रप्रयाग जनपद और भरदार क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए विशिष्ट व्यक्तियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया गया।
मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे पूरे भरदार क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कृष्णानंद डिमरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कृष्णानंद डिमरी ने इस सम्मान को अपने क्षेत्र, समाज और उन सभी लोगों को समर्पित किया जिन्होंने उनके सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग और प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
भरदार की वादियों से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंची यह उपलब्धि आज पूरे रुद्रप्रयाग के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।