Public App Logo
केदारनाथ में अब बहाना नहीं चलेगा!! "कैरी मी बैक पॉलिसी" लागू — अब श्रद्धालु ही बनेंगे स्वच्छ केदारनाथ अभियान के सबसे बड़े भागीदार। हर साल टनों प्लास्टिक और सूखा कूड़ा हिमालय की गोद में जमा होता है। लेकिन अब प्रशासन ने उठाया है बड़ा कदम! ♻️ केदारनाथ में आपको कूड़े से भरा बैग दिया जाएगा और उसे केवल गौरीकुंड तक लाना होगा। ✅ धाम रहेगा स्वच्छ ✅ प्लास्टिक प्रदूषण पर लगेगी रोक ✅ हिमालय और प्रकृति का होगा संरक्षण जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल की यह संयुक्त पहल चारधाम यात्रा में स्वच्छता की नई मिसाल बनने जा रही है। ⚠️ याद रखें — केदारनाथ सिर्फ तीर्थ नहीं, हमारी आस्था और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। यदि हर श्रद्धालु केवल 500 ग्राम कूड़ा वापस ले आए, तो हजारों किलो कचरा धाम में जमा होने से रोका जा सकता है। 🙏 जब दर्शन के लिए आएं, तो स्वच्छता का संकल्प भी साथ लाएं। #CarryMeBackPolicy #CleanKedarnath #PlasticFreeKedarnath #SaveHimalaya #KedarnathYatra #SwachhKedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #EcoFriendlyPilgrimage #HarHarMahadev - Rudraprayag News