लिंचोली में केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू रूप से जारी, पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद!
केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के प्रमुख पड़ाव लिंचोली क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित की जा रही हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
चौकी प्रभारी लिंचोली अपने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर पैदल मार्ग पर आवागमन को व्यवस्थित बना रहे हैं। संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण स्थानों पर पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं, जिससे यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।
बाबा केदार के जयघोषों के बीच श्रद्धालु उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त कर सकें। पुलिस और प्रशासन की सतत निगरानी एवं बेहतर व्यवस्थाओं के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।