सारठ: अर्नब चक्रवात की बारिश से कचुआबांक निवासी का घर ध्वस्त, लोधरा निवासी की दीवार दरकी; मुखिया प्रतिनिधि ने लिया जायजा
Sarath, Deoghar | Sep 27, 2026 कचुआबांक के अलीराजा मिर्जा का मिट्टी खपरैल का घर अर्नब चक्रवात के बारिश की कहर से ध्वस्त हो गया व चपेट में बेटी भी घायल हो गई। लोधरा के परमे बेसरा के घर का दिवाल दरक गया, जो कभी भी गिर सकता है। इधर सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मियां ने रविवार शाम 4 बजे भुक्तभोगी परिवारों से मिलकर आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने व आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया है।