आबू रोड: आबूरोड रिको पुलिस ने शराब तस्करी मामले में वांछित सप्लायर को किया गिरफ्तार, 90 कार्टून अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा मामला
आबूरोड मे शराब तस्करी के मामले में रीको पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के सप्लायर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र की मदद से तलाश कर गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया की,5 अक्टूबर को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान बंद बॉडी ट्रक कंटेनर नंबर NL-07-AA-4302 की जांच की गई थी।