नीमच नगर: दलावदा मार्ग स्थित फ़ार्म हाउस में निकला ज़हरीला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
नीमच के समीप स्थित हर्कियाखाल के पास में एक फॉर्म हाउस पर एक जहरीला लंबा सांप दिखाई दिया जिसके बाद फार्म हाउस से सांप का रेस्क्यू कर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह सांप रोजाना फॉर्म हाउस पर आता था। और फार्म हाउस पर कबूतर के अंडों का शिकार करता था। सोमवार को भी सांप दिखाई दिया। जिसके बाद फार्म हाउस के मालिक हातिम बोरा ने सांप पकड़ावाया।