नीमच नगर: हर्कियाखाल में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला चिकित्सालय में हुआ शव का पोस्टमार्टम; जांच में जुटी पुलिस
नीमच जिले के हर्कियाखाल गांव में में रविवार की दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते 26 वर्षीय युवक नेअपने खेत पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जानकारी अनुसार प्रथम पिता अनिल नागदा उम्र 26 वर्ष जाति नागदा निवासी हर्कियाखाल रविवार की दोपहर में अपने खेत पर बने कमरे में 2 बजे के लगभग फांसी लगा ली। जिसका खुलासा तब हुआ जब परिजन खेत पर पहुंचे ।