नीमच नगर: नीमच में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में यदुवंशी सेना ने मटकी फोड़कर जीता ₹15 हजार का पुरस्कार
नीमच के भारत माता चौराहा, पुस्तक बाजार पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इस बार भी रोमांचक नजारा देखने को मिला। शनिवार देर रात यदुवंशी सेना नीमच और श्री देव मित्र मंडल चौथखेड़ा की टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन मटकी नहीं टूटी। आखिरकार रविवार रात 11 बजे करीब गगनभेदी जयकारों के बीच यदुवंशी सेना जिला नीमच की टीम ने मट