नीमच नगर: नीमच: भारत माता चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में यदुवंशी सेना ने लगातार दूसरी बार मटकी फोड़ी, जीता इनाम
नीमच में जन्माष्टमी के पावन अवसर व विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर विहिप बजरंग दल द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें इस साल भी यदुवंशी सेन की टीम ने शानदार जीत हासिल की। लगातार दूसरे वर्ष टीम ने यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में नीमच की यदुवंशी सेना और चौथखेड़ा की देव सेना की टीमों ने भाग लिया था।