गंगापुर: गंगापुर सिटी में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को किया सुपुर्द
दिल्ली मुंबई रेल मार्ग स्थित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड में एक महिला कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी के थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रेम बाई कोली पत्नी मदनलाल निवासी सुभाष कॉलोनी के रूप में हुई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।