चौसा: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील पर सुनवाई, 7 में से 1 मामले का हुआ निष्पादन
Chausa, Buxar | Apr 16, 2026 जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा बुधवार को 3:30 बजे समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। सुनवाई वीडियो कांफ्रेस मोड में हुई। जिसमें कुछ अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहे और अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। कुल 07 मामलों पर सुनवाई की गई, जो सभी लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम से संबंधित थे।