बाढ़: बाढ़ प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में चोरी, लैपटॉप समेत शिक्षकों के कई रिकॉर्ड गायब
Barh, Patna | Jul 14, 2025 बाढ़ प्रखंड के परिसर में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया है,जिसमें लैपटॉप सहित कई शिक्षकों के रिकॉर्ड भी चोरी कर लिए गए हैं। घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह कार्यालय खोला गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने सोमवार को लगभग 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यालय से लैपटॉप के साथ कई रिकॉर्ड की भी चोरी की गई है।